तपिश बरकरार, देर रात तक बारिश के आसार
कटिहार, जून 24 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में मानसूनी गतिविधियों के बीच मौसम का मिला-जुला असर बना हुआ है। मंगलवार को दिनभर आसमान में हल्के एवं मध्यम बादलों का डेरा रहने के बावजूद उमस और गर्मी से लोगों को पूरी राहत नहीं मिल सकी। बादलों की आवाजाही के बीच धूप भी निकलती रही, जिससे वातावरण में नमी बढ़ी और लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आसमान में 90 फीसदी बादल छाये रहने के कारण देर रात तक जिले के विभिन्न हिस्सों में 17 एमएम बारिश की संभावना है।
अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा अधिकतम तापमान मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान सामान्य के आसपास रहने के बावजूद वातावरण में नमी अधिक होने के कारण लोगों को वास्तविक तापमान से अधिक ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.