रामपुर, मार्च 31 -- रामपुर। बीते दिनों बारिश की वजह से तापमान में गिरावट के बाद अब पारा उछाल पकड़ने लगा है। रविवार के बाद सोमवार को भी दिन में सूर्यदेव की तपिश देखने को मिली। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया। बढ़ती गर्मी में लोग बेहाल हो उठे। बीते दिनों तेज हवा व वर्षा की वजह से जिले वासियों को गर्मी से मिली राहत मिली थी मगर अब मौसम बिल्कुल बदल चुका है। बीते दो से तीन दिनों में तापमान चार से पांच डिग्री तक बढ़ा है। तापमान बढ़ने से फिर से राहगीरों को धूप से परेशानी होने लगी है। शाम होते ही पार्कों व खेल मैदानों में अभिभावकों के साथ बच्चों की आमद बढ़ गई। मौसम विभाग ने आगे भी गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है। कृषि विज्ञान केंद्र धमोरा से मिली जानकारी के अनुसार मौसम में बदलाव के चलते वर्षा हुई, लेकिन अब आगे और तापमान बढ़ेगा। धूप से ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.