अल्मोड़ा, मई 14 -- अल्मोड़ा। तापमान बढ़ने के साथ फिर से आग की घटनाएं फिर सामने आने लगी हैं। बुधवार रात दुगालखोला क्षेत्र में हाईवे से लगे जंगल में आग धधक गई। पुलिस के मुताबिक दुगालखोला से लगे जंगल में बुधवार देर शाम को आग धधक गई थी। कुछ ही देर में जंगल की आग हाईवे के करीब पहुंच गई। इससे आवाजाही करने वाले लोग परेशान रहे। स्थानीय लोगों ने रात साढ़े नौ बजे पुलिस को आग लगने की सूचना दी। इस पर अग्निशमन की टीम मौके के लिए रवाना हुई। टीम ने एमएफई से पम्पिंग कर एक होज रील की सहायता से आग पर काबू पाया। तब जाकर राहत की सांस ली। टीम में एलएफएम गिरीश धारियाल, उमेश कुमार, महमूद अली, प्रेम सिंह, दीपक मार्छाल शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...