मुजफ्फर नगर, मई 2 -- मुजफ्फरनगर। मौसम में बदलाव का दौर जारी है। शनिवार सुबह से सूर्यदेव के तेवर तल्ख रहे। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को काफी परेशान किया। दोपहर में शहर की व्यस्त सड़कें पूरी तरह सूनी नजर आईं। भीषण गर्मी का सीधा असर शहर के व्यापारिक केंद्रों पर देखने को मिल रहा है। शिव चौक, भगत सिंह रोड और रुड़की रोड जैसे प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की संख्या कम हो गई है। ग्राहकों की कमी से दुकानदार और रेहड़ी-पटरी वाले चिंतित दिखाई दिए। वहीं गर्मी से बचने को दुपहिया वाहन चालक और पैदल चलने वाले लोग खुद को ढककर निकल रहे हैं। यह भी पढ़ें- बारिश के बाद बढ़ी उमस, तेज धूप ने लोगों को किया बेहाल शनिवार को अधिकतम तापमान 34.0 व न्यूनतम 23.0 डिग्री सेल्सिस दर्ज किया गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने नींबू पानी, ओआरएस और मौसमी फलों का सेवन ज्यादा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.