गंगापार, मई 19 -- शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बढ़ती भीषण गर्मी और हीट वेव को लेकर प्रशासन द्वारा जारी अलर्ट के बाद मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही अस्पताल में पंजीकरण कराने वालों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। सुबह 11 बजे तक ओपीडी में मरीजों की संख्या 200 के पार पहुंच गई।अस्पताल पहुंचने वाले अधिकांश मरीज सर्दी, जुखाम, बुखार, पेट दर्द और दस्त जैसी समस्याओं से पीड़ित पाए गए। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी है, जिससे अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रशासन की ओर से दोपहर के समय लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की गई है। यह भी पढ़ें- लू पीड़ितों के लिए बनाया वार्ड इसके बावजूदआवश्यक कार्यों से बाहर निकल रहे लोग गर्मी की चपेट में आ रहे...