बांदा, मई 12 -- बांदा। जनपद में चिलचिलाती धूप व लू के थपेड़ों ने मंगलवार को गर्मी बढ़ा दी। अधिकतम तापमान में दो और न्यूनतम में तीन डिग्री का इजाफा हो गया। दोपहर में तेज धूप व लू से सड़कों व बाजार में सन्नाटा रहा। गिने चुने लोग ही बाहर निकले। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार व गुरुवार को भी आसमान साफ रहेगा और तेज धूप की वजह से तापमान में इजाफा हो सकता है। जनपद में अब पिछले चार दिनों से आसमान साफ होने के कारण मौसम में नमी कम हो रही है और अब पश्चिम से आ रही गर्म हवाएं तापमान बढ़ा रही हैं। यह भी पढ़ें- तेज धूप ने बढ़ाया पारा, अधिकतम 40 डिग्री पहुंचा दिन में सुबह 11 बजे से ही लू का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को सुबह से तेज धूप निकली और गर्मी ज्यादा हुई। दोपहर में 12 बजे के बाद तपिश के कारण लोग घरों में कैद रहे। रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, ...