तपिश के बाद अचानक बदला मौसम
पीलीभीत, मई 3 -- तपिश के बाद जिले में दोपहर में अचानक मौसम बदल गया। कई इलाकों में तेज हवा चलने से लोगों को गरमी से थोड़ी राहत मिली। उधर, धनाराघाट पर धूल भरी हवाएं चलने से लोग परेशान हुए। शाम तक बारिश की संभावना बनी हुई है। बता दें कि प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने और बारिश-बूंदाबांदी से लोगों को गरमी से थोड़ी राहत मिली है लेकिन पीलीभीत में तपिश से लोग खासे परेशान हैं। ऐसे में अब मौसम बदलने से जिले में भी लोगों को थोड़ी राहत मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.