फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 29 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।भीषण गर्मी के बीच बुधवार को चली धूल भरी आंधी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। पूर्वान्ह 11 बजे से ही हवाओं के साथ उड़ी धूल ने शहर को चपेट में ले लिया। इसके चलते लोगों को राह चलना भी मुश्किल पड़ गया। तपिश से कुछ ज्यादा राहत नही मिली है। पारा अभी भी 41 डिग्री के पार है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटे जैसी स्थिति दिखायी पड़ी। धूल और गर्मी के डबल अटेक से शहर की रफ्तार थम सी गयी। हवाओं के बीच सूर्य के तेवर भी तल्ख थे। इसके चलते गर्मी से कोई ज्यादा राहत महसूस नहीं की गयी। दोपहर होते होते लू के थपेड़ों ने मुश्किल पैदा कर दी। शहर के कई मोहल्लों में भीषण गर्मी का असर दिखायी पड़ा। धूल भरी हवायें चलीं तो लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। दोपहर में तो सड़कों पर इक्का दुक्का वाहन ही नजर आये। दुपहिया वाहन चाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.