वाराणसी, जून 18 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। तपिश और उमस के बीच बिजली कटौती का दंश जारी है। शहर के कई इलाकों के नागरिकों ने बिजली के इंतजार में मंगलवार की पूरी रात गुजार दी। सात से आठ घंटे तक हो रही कटौती का असर जलापूर्ति पर भी पड़ रहा है। लंबी कटौती का मूल कारण-ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग बरकरार है। जहां-तहां हो रहे फाल्ट ने भी वितरण प्रणाली पर दबाव बढ़ा दिया है। माना जा रहा है कि जाड़े के बाद मेंटीनेंस में लापरवाही से भी इन दिनों उपभोक्ताओं को झेलना पड़ रहा है।

बिजली कटौती की समस्या वहीं, नगर निगम उपकेंद्र से जुड़े मीरबाग, औरंगाबाद में मंगलवार रात 10 बजे बिजली कट गई। बुधवार सुबह 6 बजे बहाल हुई। यह स्थिति कमोबेश रोज रहती है। मोहल्ले के विवेक नारायण ने बताया कि लाइनमैन को 500 रुपये देने पर फाल्ट ठीक हुआ। इसी मोहल्ले के योगेंद्र त्रिपाठी ने बत...