आजमगढ़, मार्च 23 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत लालगंज के रामलीला मैदान परिसर में रविवार की शाम को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की बौद्धिक गोष्ठी हुई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए संघ के मुख्य वक्ता एवं सह प्रांत प्रचारक सुरजीत ने कहा कि यह संगठन तपस्वी व देशभक्त लोगों का संगठन है। गोष्ठी से पूर्व स्वयं सेवकों ने लालगंज बाजार में पथ संचलन कर अनुशासन का संदेश दिया।प्रांत प्रचारक ने कहा कि इस संगठन के सदस्य बनने के बाद गणवेश व आचरण को लेकर अनुशासित रहना बहुत ही आवश्यक है। संघ के सदस्यों से लोगों की बहुत सी आकांक्षाएं जुड़ी है। ऐसे में सभी लोगों की निगाहे हमारे संगठन और सदस्यों पर रहती है। उन्होंने कहा कि हिन्दू नववर्ष चैत्र मास जिसे मधुमास भी कहते हैं, नववर्ष की शुरुआत से ही मौसम में भी बदलाव आता है। यहीं नहीं मौसम भी हमारे नव वर्ष की शु...