दुमका, मार्च 24 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड के तपसी गांव स्थित काली मंदिर परिसर में आयोजित श्री श्री 108 श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर 151 कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा कथा स्थल से प्रारंभ होकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए तपसी बागझोपा होते हुए मनजोगा के जोरिया पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से जल भरकर पुनः कथा स्थल पर वापसी की। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु भक्ति गीतों के साथ आगे बढ़ते रहे। इस यज्ञ के मुख्य यजमान बास्की पंडित हैं।आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य पूरी सक्रियता के साथ व्यवस्था में जुटे रहे। आयोजकों के अनुसार यह सात दिवसीय कथा कार्यक्रम 23 मार्च से प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.