दुमका, मार्च 19 -- जामा। जामा प्रखंड के तपसी गांव स्थित काली मंदिर परिसर में श्री श्री 108 श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह धार्मिक कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह सात दिवसीय कथा कार्यक्रम 23 मार्च सोमवार को भव्य कलश यात्रा से प्रारंभ होकर 29 मार्च रविवार तक चलेगा। इसके पश्चात 30 मार्च सोमवार को कलश विसर्जन एवं महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा, जो शाम 4 बजे से शुरू होगा। इस पावन कथा का वाचन देवी मधु श्री मालती उपाध्याय, कनखल, हरिद्वार, उत्तराखंड के मुखारविंद से किया जाएगा। कथा का समय प्रतिदिन संध्या 7 बजे से प्रभु इच्छा तक निर्धारित किया गया है। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचक...