बस्ती, मार्च 27 -- बस्ती। हर्रैया पुलिस ने श्री तपसी धाम आश्रम हर्रैया में पुजारी को धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। तपसी धाम आश्रम के महंथ जयबक्श दास ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि गत 21 मार्च को श्री तपसी धाम आश्रम पर विपक्षी पहुंचे। आरोप है कि पुजारी भावेशनाथ दास पर जबरदस्ती मंदिर खोलने का दबाव बनाया। उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो उन्हें अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। थाना प्रभारी तहसीलदार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित पवन सिंह निवासी मलकैनिया थाना हर्रैया और राजकुमार वर्मा उर्फ राजू निवासी अजगरा धोबी पुरवा थाना हर्रैया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच एसआई अजय कुमार मिश्रा को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.