तपन, गर्मी-उमस से बेहाल हुआ रानी का शहर
झांसी, जून 5 -- झांसी। जून का पांचवां दिन तीखी तपन, बे-जोड़ गर्मी और उमस के साथ आया। जिससे रानी का शहर झांसी पसीने से तर-ब-तर रहा। शुक्रवार को अधिकतम पारा 39.5 तो न्यूनतम 25.3 डिग्री पर टिक गया। लू-लपट ने लोगों को घरों में कैद होने पर विवश किया। करीब छह तल्ख मौसम से तंग बस्तियों से लेकर पॉश कॉलोनियों तक वीरानी छाई रही। मौसम विज्ञानियों की मानें तो अभी गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। शुक्रवार सुबह 11 बजते ही अधिकतम ताप 37 डिग्री पर पहुंच गया। दोपहर 12 बजते ही गर्मी पूरे रौ में आ गई। सूरज की तपिश और गर्म हवाओं के थपेड़ों से सीपरी, सदर, बड़ाबाजार, खातीबाबा, नैनागढ़, पसरठ, मिठाई वाली गली, मानिक चौक, कोतवाली की ढाल, इलेक्ट्रॉनिक, कपड़ा बाजार सहित अन्य मार्केटों में सन्नाटा सा खिंचने लगा। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी और शोले बरसाती धूप से जनजीवन बेहाल द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.