तपते शहर में उबले कनपुरिये, 56 पर पहुंचा हीट इंडेक्स
कानपुर, जून 27 -- कानपुर। मानसून की उत्तरी रेखा पिछले 48 घंटों से आगे नहीं बढ़ी है, जिससे यूपी में हीट वेव लंबी खिंचती जा रही है। यूपी के साउथ में हीट वेव स्थिर हो गई है। कानपुर में दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। रात भी बेहद गर्म रही। वहीं, हीट इंडेक्स भी 56 पर पहुंच गया। गर्मी का अहसास अधिक रहा। मौसम विभाग ने रविवार के लिए भीषण ऊष्म लहर और 03 जुलाई तक हीट वेव और आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया है। मानसून के आगे न बढ़ने से यूपी की चिंता बढ़ती जा रही है। पिछले 48 घंटे पहले जहां तक मानसून पहुंचा था वहां से हिला नहीं है। बताया जा रहा है कि अगले दो से तीन दिनों में स्थितियां इस लायक हो जाएंगी कि मानसून आगे की राह पकड़ सके। तब यह यूपी और आगे की राह पकड़ेगा। फिलहाल मानसून बिहार और मध्य प्रदेश से आगे नहीं खिसका है। यह भी पढ़ें- UP Weather...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.