तपते मौसम के बीच पालिका ने सीएचसी में लगाया वाटर कूलर
लखीमपुरखीरी, मई 21 -- सीएचसी में मरीजों एवं तीमारदारों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्व विधान परिषद सदस्य स्वर्गीय शिव चन्द्र दीक्षित की स्मृति में वाटर कूलर स्थापित कराया गया। पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू द्वारा कराए गए इस जनहित कार्य का लोकार्पण स्वर्गीय शिव चन्द्र दीक्षित की पुत्रवधू राजेश्वरी दीक्षित एवं परिवार के सदस्यों ने विधिवत रूप से किया। लोकार्पण समारोह में पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि स्वर्गीय शिव चन्द्र दीक्षित वर्ष 1968 में विधान परिषद सदस्य बने थे और उन्होंने नगर को प्रदेश स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कार्यक्रम में सभासद अनिल गुप्ता, गीता देवी, हरिओम वर्मा, अधीक्षक डॉ. गणेश, डॉ. अजय वर्मा, समाजसेवी श्रवण महेश्वरी, ईश्वर चन्द्र तिवारी, गिरीश चन्द्र दीक्षित, शरद चन्द्र द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.