नई दिल्ली, मई 18 -- उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित 69,000 सहायक शिक्षक भर्ती के आरक्षण पीड़ित ओबीसी और दलित अभ्यर्थियों का धैर्य जवाब दे रहा है। सोमवार को राजधानी लखनऊ की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन का एक बेहद भावुक नजारा देखने को मिला। झुलसा देने वाली भीषण गर्मी में दर्जनों पीड़ित अभ्यर्थी तपती हुई कोलतार (डामर) की सड़क पर पेट के बल रेंगते हुए बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के सरकारी आवास के सामने प्रदर्शन किया। इस अनोखे और कड़े प्रदर्शन को देखकर सड़क से गुजरने वाले राहगीरों की रूह भी कांप गई। शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर पहुंचते ही अभ्यर्थियों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद मौके पर मुस्तैद भारी पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू किया और जबरन हिरासत में लेकर बसों से धरना स्थल 'इको गार्डन' भेज दिया।सुप्रीम कोर्ट में 19 मई को ...