तपती रातों ने बढ़ाई बेचैनी, नींद को तरस रहे लोग
औरैया, जून 9 -- औरैया, संवाददाता। भीषण गर्मी का असर अब केवल दिन तक सीमित नहीं रह गया है। दिनभर सूरज की आग उगलती किरणों से झुलसने के बाद रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही। जिले में तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जबकि रात का तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। हालात यह हैं कि रात 10 बजे के बाद भी गर्मी और उमस कम नहीं हो रही। लोग घरों के कमरों में घुटन महसूस कर रहे हैं और देर रात तक छतों, बरामदों, गलियों और पार्कों में टहलने को मजबूर हैं। यह भी पढ़ें- उमस ने लोगों को किया बेहाल बिजली संकट से बढ़ी परेशानीगर्मी का असर शहर के आवास विकास, ब्रह्मनगर, नारायनपुर, बनारसीदास, होमगंज, दिबियापुर, अजीतमल और ग्रामीण क्षेत्रों में भी यही स्थिति देखने को मिल रही है। कई परिवार रात 11 से 12 बजे तक घरों के बाहर बैठे रहते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.