भदोही, अप्रैल 22 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। तपती धूप व गर्म हवा की थपेड़ों से जीना दुश्वार हो गया है। अप्रैल माह का तीन सप्ताह पूर्ण होते ही मानों गर्मी अब सितम ढाना शुरू कर दी है। चिलचिलाती धूप में गर्म हवा इतना तेज चल रहा है कि मानों त्वचा झूलस जाएगी। गर्मी संग लू ने अपना असर दिखा दिया है। घर से बाहर निकले लोगों का चेहरा तीखी धूप से झूलसता रहा। गर्म हवा व तेज धूप के कारण लोग उल्टी, दस्त व सर्दी-बुखार जैसे संक्रामक बीमारी की चपेट में आते रहे। भीषण गर्मी व धूप से अत्यधिक दिक्कत का सामना दोपहर में छुट्टी होने के बाद बच्चों को करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- लू की थपेड़ों ने किया बेहाल, तापमान पहुंचा 42 पार छुट्टी होने के बाद छात्र-छात्राएं कपड़ा से चेहरा ढंककर घर पहुंच रही हैं। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल हो या निजी नर्सिंगहोम हर तरफ मरीजों में वृ...