तपती धूप में राहगीरों को पिलाया शरबत
गंगापार, मई 28 -- भीषण गर्मी में क्षेत्र के नीबी गांव की ग्राम प्रधान शीला शुक्ला एवं प्रधान प्रतिनिधि रमेश चंद्र शुक्ला द्वारा पंचायत भवन के सामने प्रतिदिन राहगीरों को शरबत वितरित कराया जा रहा है। प्रतिदिन सुबह से ही पंचायत भवन के सामने राहगीरों, मजदूरों एवं आसपास से आने-जाने वाले लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई जा रही है। प्रधान प्रतिनिधि रमेश चंद्र शुक्ला ने बताया कि भीषण गर्मी में लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे समय में जरूरतमंदों एवं राहगीरों को शरबत पिलाकर थोड़ी राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.