औरैया, मई 16 -- औरैया, संवाददाता। भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच खुले आसमान के नीचे ड्यूटी कर रहे पुलिस एवं यातायात कर्मियों को शनिवार को समाजसेवी संस्था 'एक विचित्र पहल सेवा समिति' की ओर से शीतल जल एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई। संस्था के इस मानवीय कार्य की लोगों ने सराहना की। समिति के सक्रिय सदस्य एवं जिला पुरुष चिकित्सालय उरई में प्रभारी अधिकारी फार्मेसी डॉ. शिव कुमार सोनी के सहयोग से दोपहर करीब दो बजे शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर यह अभियान चलाया गया। संस्था के सदस्यों ने सुभाष चौक, जेसीज चौराहा, देवकली चौराहा और मंगला काली चौराहा सहित अन्य स्थानों पर ड्यूटी कर रहे पुलिस, यातायात एवं सहयोगी कर्मियों को शीतल जल और खाद्य सामग्री भेंट की।इस दौरान डॉ. शिव कुमार सोनी ने कहा कि मानव सेवा ही जीवन का सर्वोत्तम कार्य है। उन्होंने कहा कि स...