इटावा औरैया, मई 3 -- इटावा। इन दिनों भीषण गर्मी हो रही है। गर्मी में सभी बेहाल हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत मजदूर किस्म के लोगों को हो रहीं हैं। इसी को देखते हुए श्यामल सेवा समिति की ओर से शिविर लगाया गया। चौगुर्जी के शिव मंदिर के पास लगाए गए शिविर में चिलचिलाती धूप से बेहाल राहगीरों को शबरत पिलाकर राहत दी गई। यही नहीं 50 से अधिक जरूरतमंदों को अंगौछे भी भेंट दिए। अंगौछे पाकर सभी ने संस्था की सराहना की। अध्यक्ष श्यामला पांडे ने कहा कि जरूरत मंदों की सेवा से बड़ा पुण्य का कार्य कोई दूजा नही। इस मौके पर श्यामला पांडे प्रीति शर्मा, स्नेहा पांडे, प्रेमलता यादव, प्रतिभा रंजन, नेहा, और पुष्पा आदि शिविर में सहयोग दिया। यह भी पढ़ें- शिव-पार्वती रसोई ने भोजन वितरित किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.