बदायूं, मई 29 -- शहर में राहगीरों के साथ-साथ दुकानदारों और शहरवासियों को पेयजल संकट से बचाने के लिए युद्धस्तर पर इंडिया मार्का हैंडपंप लगाए गए थे। मगर, देखरेख के अभाव में धीरे-धीरे यह हैंडपंप गायब होते चले गए। मौजूदा वक्त में तपती धूप और लू में राहगीर दो घूंट पानी को तरस रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन की ओर से समय-समय पर पेयजल संकट दूर करने के लिए काफी बजट खर्च किया गया। हर गली मुहल्लों के साथ-साथ बाजार और प्रमुख स्थानों पर इंडिया मार्का हैंडपंप लगाए गए। इससे शहरवासियों के साथ-साथ राहगीर और दुकानदारों के सामने पेयजल संकट दूर होता चला गया। मगर, देखरेख के अभाव में एक के बाद एक हैंडपंप खराब होते गए तो उनकी मरम्मत न होने से आसपास के लोगों ने भी इस ओर से ध्यान हटा लिया। नतीजा यह निकला कि करीब दस साल में काफी संख्या में हैंडपंप गायब होते चले गए। क...