तपती धूप, भीषण गर्मी और बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल
चंदौली, जून 25 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिलेभर में इन दिनों भीषण गर्मी, तपती धूप और उमस ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण सड़कों पर निकलना मुश्किल हो रहा है। दोपहर के समय गर्म हवाओं और उमस के चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। वहीं लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। नगर क्षेत्र में सुबह आठ बजे के बाद ही सूर्य की तपिश तेज हो जाती है।
तापमान और गर्मी के प्रभाव गुरुवार को जिले में अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसी में बिजली कटौती और तीखी धूप से दोपहर तक सड़कें तवे की तरह गर्म हो जा रही हैं। जरूरी कार्यों से बाहर निकलने वाले लोग सिर पर गमछा, टोपी और छाता लगाकर यात्रा करने को लाचार हैं। बाजारों में भी दोपहर के समय लोगों की आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.