तपती दोपहरी में शहर में तीन घंटे बिजली कटौती से हाल बेहाल
शामली, मई 25 -- भीषण गर्मी के साथ ही बिजली कटौती की समस्या परेशानी को बढ़ा रही है। रविवार में फिर से नहर पुल कलक्ट्रेट बिजलीघर की केबिल डैमेज होने से दोपहर में 12 बजे से साढ़े तीन बजे तक जिला अस्पताल एवं कलक्ट्रेट समेत आधे शहर शहर की बिजली आपूर्ति बंद रही। जबकि रात में बार बार बिजली टिपिंग चैन छीन रही है। रविवार में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा जिससे लोगों का बुरा हाल रहा। काफी जद्दोजेहद के बाद साढ़े तीन बजे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। इसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। रविवार की सुबह से ही आसमान से आग बरसने लगी। रविवार में भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। जबकि न्यूतनतम तापमान 28 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया। दस बजे से ही लू कै थपेड़ों ने झुलसाने लगे। दोपहर 12 बजे तक आते आते बाजारों एवं मुख्य मार्गों पर सन्ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.