तपती ट्रॉली पर मरीजों को चादर भी नहीं हुई नसीब
दरभंगा, मई 19 -- संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच में मरीजों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार करोड़ों की राशि खर्च करती है। अस्पताल में संसाधनों की कोई कमी नहीं है, पर कई कर्मियों के संवेदनहीन रवैये के कारण मरीजों को साधनों के लिए तरसना पड़ता है। बड़े अधिकारी आते हैं तो सब चाक-चौबंद हो जाता है। उनके लौटते ही फिर स्थिति पूर्ववत हो जाती है। सोमवार को चिलचिलाती धूप के बावजूद मरीजों को तपती ट्रॉलियों पर सीधे लिटा दिया गया। ट्रॉली पर एक चादर तक बिछाने की जरूरत महसूस नहीं की गई। डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में इस तरह का नजारा लगातार देखने को मिल रहा है। यह भी पढ़ें- हीटवेव वार्ड में गर्मी से मरीज और तीमारदार बेहाल सोमवार को मौसम बहुत ज्यादा तल्ख था। कड़ी धूप से बचने के लिए लोग छांव की तलाश करते रहे। एसी चलने के बावजूद गाड़ियों में लोगों को आराम नहीं म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.