तपती टीन के नीचे रहने को मजबूर गोवंश
गंगापार, मई 24 -- शंकरगढ़ विकास खंड के ग्राम पंचायत हिनौती पांडे स्थित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल में तपती धूप और गर्म टीनशेड के नीचे रह रहे गोवंशों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। रविवार को आश्रय स्थल के बाहर ताला बंद मिला,इससे व्यवस्थाओं की हकीकत पर सवाल खड़े हो गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गौवंशों के लिए केवल खानापूर्ति की जा रही है। धूप से बचाव के लिए लगाए गए पर्दे भी पर्याप्त नहीं हैं और न ही कहीं हरे चारे की व्यवस्था है। भीषण गर्मी में टीनशेड के नीचे रहना गौवंशों के लिए मुश्किल साबित हो रहा है। ग्राम विकास अधिकारी अतुल रंजन ने बताया कि गौवंशों के लिए भूसा, पानी व अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। यह भी पढ़ें- पिछले पांच दिनों में चार गोवंशों की हो चुकी है मौत हरा चारा खेतों में लगाया गया है, जो जल्द उपलब्ध होगा। मौके पर ऐसी कोई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.