नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- IMD Weather Update: देश भर में गर्मी कहर ढा रही है। उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों में आसमान से आफत बरस रही है। इन सबके बीच एक राहत भरी खबर मौसम विभाग ने दी है। इसके मुताबिक आज से 30 अप्रैल तक मौसम का मिजाज कुछ नरम हो सकता है। उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जाहिर किया गया है। खास बात यह है कि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मौसम में आने वाले बदलाव को देखते हुए किसी पेड़ के नीचे या ऐसी जगह शरण लेने से बचें, जिसके तेज हवा में गिर जाने का डर हो। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज। उत्तर प्रदेश का हालउत्तर प्रदेश का हाल भी गर्मी से बेहाल है। यहां पर कई शहरों में तापमान लगातार ऊंचे स्तर पर बना हुआ है। लेकिन मौसम विभाग के अनुमान ने थोड़ी राहत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.