तपती गर्मी से इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी परेशान
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 10 -- फर्रुखाबाद। जून माह की भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। लगातार बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। दोपहर के समय सड़कें सुनसान दिखाई देने लगी हैं और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। जिले में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षी भी परेशान नजर आ रहे हैं। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह से ही सूरज आग उगलना शुरू कर देता है। जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, गर्मी का असर और बढ़ने लगता है। दोपहर के समय सड़कों पर ऐसा महसूस होता है मानो रोड से आग निकल रही हो।
गर्मी का असर गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं। बाजारों और प्रमुख चौराहों पर दोपहर के समय सामान्य दिनों की तुलना में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.