फतेहपुर, मई 10 -- फतेहपुर। जलजीवन मिशन के तहत हर घर नल-हर घर जल परियोजना के अधूरी होने से ग्रामीणों का शुद्ध पानी का सपना अधर में लटका है। आलम यह है कि खोदी गई सड़कें उधड़ी पड़ी हैं, कहीं पाइप बिछी है तो कनेक्शन नहीं, कहीं टंकी बनी है पर पानी नहीं पहुंच सका। अफसरों के निरीक्षण भी महज कागजों तक ही सिमट कर रह गया है। नतीजतन भीषण गर्मी में ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। ऐसे ही आधे-अधूरे पड़े काम की आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने पड़ताल की पेश है एक रिपोर्ट........... सीन-एक यह भी पढ़ें- शुद्ध जल के लिए तरस रहे लोग, अधूरा पड़ा कामगर्मी में दूर दराज से होता पानी का जुगाड़ देवमई ब्लाक में कराए जाने वाले काम के अधूरे पड़े होने के कारण ग्रामीणों को दूर दराज से पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ती है। ब्लाक के देवमई, भैसौंली, सुजावलपुर, कंसाही, मिर्जापु...