तपती गर्मी में पक्षियों के लिए रखे गए पानी के प्याले
औरैया, मई 23 -- औरैया, संवाददाता। ग्रीष्म ऋतु में बढ़ती गर्मी और जल संकट के बीच एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया की महिला शाखा तुलसी सखी ग्रुप की ओर से शनिवार को पक्षियों और बेजुबान जीवों के लिए पानी की व्यवस्था कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। संस्था की ओर से शहर के विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के प्याले रखे गए और लोगों को भी नि:शुल्क प्याले वितरित कर अपने घरों की छतों व सार्वजनिक स्थानों पर पानी रखने के लिए प्रेरित किया गया। शनिवार सुबह श्री गोपाल वाटिका आश्रम, काली माता मंदिर प्रांगण और वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई पार्क में पक्षियों के लिए पानी से भरे मिट्टी के प्याले रखे गए। इसके साथ ही आवास विकास कॉलोनी, महावीरगंज और नरायनपुर क्षेत्र में पशु-पक्षियों के लिए मिट्टी के प्यालों का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- महिला कॉलेज की एनएसएस यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.