नई दिल्ली, मई 24 -- गर्मी के मौसम में कोल्ड ड्रिंक और एनर्जी ड्रिंक की बढ़ती मांग ने वरुण बेवरेजेज (Varun Beverages) के शेयरों में जबरदस्त तेजी ला दी है। पेप्सिको (PepsiCo) की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी कंपनियों में शामिल वरुण बेवरेजेज (Varun Beverages) का शेयर पिछले दो महीनों में करीब 42% तक उछल चुका है। मार्च 2026 में यह शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर Rs.381 तक फिसल गया था, लेकिन इसके बाद मजबूत तिमाही नतीजों, हीटवेव की उम्मीदों और कंपनी के बड़े विस्तार प्लान ने निवेशकों का भरोसा वापस लौटा दिया। अब यह शेयर Rs.541 के 52-वीक हाई तक पहुंच चुका है, जिससे बाजार में चर्चा तेज हो गई है कि क्या यह तेजी आगे भी जारी रह सकती है। यह भी पढ़ें- कतर की कंपनी ने अडानी ग्रुप की इस कंपनी के बेच दिए 643 करोड़ रुपये के शेयर यह भी पढ़ें- कल ये 10 शेयर करा सकते ह...