नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- IMD Rain Alert: तपती गर्मी और लू के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। आईएमडी ने इसके लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की प्रबल संभावना है। इसका असर आसपास के राज्यों पर भी देखने को मिलेगा, जिससे कि लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि 26 से 28 तारीख के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मुजफ्फराबाद में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। आईएमडी ने यह भी कहा है कि 28 से 30 तारीख के दौरान हिमाचल प्रदेश में और 28 से 30 अप्रैल के दौरान उत्तराखंड में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने की संभावना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.