भदोही, मई 13 -- भदोही, संवाददाता। तपति धूप और गर्म हवा की थपेड़ों ने सितम ढाना शुरू कर दिया है। कालीन नगरी में चिलचिलाती धूप के बीच अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज हुआ। तेज हवा से उड़ रहे धूल के कड़ आंख रोगियों में इजाफा कर दे रहे हैं। तपति धूप और प्रचंड गर्मी में वृद्ध और बच्चे बीमार पड़ जा रहे हैं। गर्मी से राहत पाने को लोग बेल, खीरा, तरबूज और काकड़ी की खरीदारी कर रहे हैं। चट्टी-चौराहों पर गन्ना जूस, आम रस और बेल का सर्बत की मांग बढ़ गई है। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में बुधवार ओपीडी के बाहर मरीजों का तांता लगा रहा। दोपहर दो बजे के बाद इमरजेंसी वार्ड में मरीज इलाज को आते रहे। सीएमएस डॉ. अजय तिवारी की माने तो मौसम की मार से दो गुना बच्चा और आंख रोगियों में इजाफा हुआ है। संक्रामक बीमारी से बचाव...