तपति धूप में पौधों को संरक्षित कर रहे शिक्षक अशोक
भदोही, जून 25 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक अशोक कुमार पौधों का संरक्षण तपति धूप में कर रहे हैं। पौधा रोपित करने के साथ नियमित सिंचाई संग मिट्टी चढ़ाने में भी खूब पसीना बहा रहे हैं। बच्चों में शिक्षा का अलख जगाने के साथ ही प्रत्येक दिन अशोक द्वारा एक पौधा रोपित हो रहा है। जबकि आवास के आसपास लगे पौधों की सिंचाई भी बाल्टी में पानी भरकर कर रहे हैं। अशोक गुप्ता ने बताया कि दस अक्टूबर वर्ष 2017 से स्वयं के खर्च से रोज एक पौधा लगा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को कंपोजिट विद्यालय सारीपुर के पास दीवाल पर एक बरगद का पौधा उगा था। यह भी पढ़ें- टूटकर बिखरे ट्री गार्ड, बिन पानी सूख रहे पौधे बच्चों को साथ लेकर उक्त पौधों को निकालें और 3179वें दिन पौधा रोपित किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.