रांची, मार्च 13 -- तोरपा, प्रतिनिधि। जन शिक्षण संस्थान, खूंटी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को तोरपा प्रखंड के तपकरा स्थित सामुदायिक भवन में महिला सशक्तिकरण विषय पर जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी निदेशक राजेश शर्मा ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में कौशल विकास की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि जन शिक्षण संस्थान के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न प्रकार के कौशल प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त बनकर समाज के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें। इस अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया के एफएलसीसी प्रतिनिधि  एमलेन ललिता जोजो ने महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि बच...