एटा, मार्च 20 -- चैत्र नवरात्र के दूसरे शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के द्वितीय ब्रह्मचारिणी स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। भक्तों ने हवन-पूजन कर देवी को समर्पित महामंत्रों का जाप किया। सुबह से दोपहर और शाम से रात तक मंदिरों में घंटे, घंटियों साथ शंख की ध्वनि गूंजती रही। मंदिरों परिसरों में मेले जैसे माहौल के साथ लाउड़ स्पीकरों पर बजने वाले मनोहारी देवी भजन माहौल को और भी भक्तिमय बनाते रहे। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को शहर के प्रमुख काली माता मंदिर, पथवारी माता मंदिर, शीतला माता मंदिर, जनता दुर्गा मंदिर, भगीपुर माता मंदिर, सहित गली-मोहल्लों के सभी मंदिरों में मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की विधि-विधान से पूजा और अराधना की गई। श्रद्धालुओं ने देवी की प्रतिमा का गंगाजल एवं दूध से अभिषेक किया। वहीं महिलाओं ने चुनरी एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.