गंगापार, जून 21 -- रविवार को उरुवा ब्लाक परिसर में योग गुरु रविकांत शुक्ला की अगुवाई में विश्व योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कर्मचारी एवं ग्रामीणों ने योगाभ्यास किया। योग गुरु रविकांत शुक्ला ने अनुलोम विलोम, ताड़ासन, वज्रासन, भुजंगासन, बालासन आदि कई प्रकार के योगों का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि तन और मन की शक्ति के लिए योगाभ्यास को प्रतिदिन अपनी जीवन शैली में लाना होगा। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक शक्ति के साथ-साथ मन की शक्ति का भी विकास होता है। उन्होंने सभी को योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया। विश्व योग दिवस के अवसर पर ब्लॉक के ज्यादातर अधिकारी जिले पर कार्यक्रम होने की वजह से अनुपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- पीएनबी सरायकेला में योग दिवस मना यह भी पढ़ें- जुबिली पार्क में एक संयुक्त योग शिविर का सफल आयोजन यह भी पढ़ें- योग दिवस पर हरि...