जौनपुर, मई 10 -- खुटहन (जौनपुर)। पिलकिछा गांव के दौलतपुर मजरा स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। नित्य शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक भक्ति ज्ञान और वैराग्य की त्रिवेणी बह रही है। कथा व्यास आचार्य पंडित शुभम उपाध्याय ने शनिवार को श्रीमद्भागवत कथा की महत्ता बताते हुए कहा कि यह कथा मानव जीवन को धर्म, भक्ति और सदाचार की राह दिखाती है। उन्होंने कहा कि भागवत श्रवण से तन को मुक्ति, मन को शांति और जीवन को नई दिशा मिलती है। कथा में दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कथा श्रवण किया। यह भी पढ़ें- धुंधकारी मोक्ष की कथा सुन भावुक हुए श्रद्धालु आयोजन में चमेली देवी,अरुण दुबे,सौरभ दुबे, दयाराम दुबे, अमित कुमार पाण्डेय, दिनेश दुबे, श्याम सुंदर दुबे, सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.