नोएडा, जनवरी 9 -- नोएडा। सेक्टर-39 स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज की बीए की छात्रा तनु कुमारी का चयन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की क्रिकेट टीम में हुआ है। वह 11 जनवरी से रोहतक में होने वाली उत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में सीसीएसयू का प्रतिनिधित्व करेंगी। डिग्री कॉलेज की छात्रा तनु कुमारी ने सीसीएसयू अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसे देखते हुए उन्हें सीसीएसयू की टीम में शामिल किया गया। कॉलेज के प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने तनु की उपलब्धि पर बधाई दी। डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर दिनेश चंद ने बताया कि तनु का चयन कॉलेज के लिए गौरव की बात है। वह प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.