तनु चौधरी ने एमए भूगोल प्रथम सेमेस्टर में पाए सर्वाधिक अंक
बुलंदशहर, जून 8 -- जेएस कॉलेज में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा एमए प्रथम सेमेस्टर, भूगोल विषय के परीक्षा परिणाम घोषित होने पर महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है। इस परिणाम में कई छात्रों ने उत्कृष्ट सीजीपीए प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। भूगोल विभागाध्यक्ष प्रोफेसर गजनफर उल्लाह ने बताया कि एमए प्रथम सेमेस्टर की 40 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। जिसमे छात्रा तनु चौधरी 8.13 (सीजीपीए ) प्राप्त कर सर्वोच्च प्रदर्शन करते हुए लगभग 77.23% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही। वहीं प्रशांत सैनी 8 (सीजीपीए) यानि 76 प्रतिशत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। छात्रा आंचल शर्मा, अंजली गौतम, निधि चौधरी, प्राची, कुमकुम आदि अन्य मेधावियो ने लगभग 7.5 (सीजीपीए ) प्राप्त कर अपने शैक्षणिक स्तर को सिद्ध किया है। यह भी पढ़ें- तनु चौधरी ने एमए भूगोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.