पिथौरागढ़, मई 16 -- संतोष, बेरीनाग। गणाई गंगोली के देवाराड़ी पन्त निवासी तनुज पन्त ने जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। बताया तनुज प्रतिदिन पिथौरागढ़ स्टेडियम में जाकर टेबल टेनिस का अभ्यास करते थे। तनुज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच और माता-पिता को दिया है। तनुज की इस उपलब्धि पर विपिन परिहार, सुशील परिहार, ज्येष्ठ प्रमुख रविन्द्र डसीला, महेश डसीला, किशोर पन्त, दिवाकर पन्त, ग्राम प्रधान दीपक पन्त ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...