अल्मोड़ा, अप्रैल 23 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के छात्र तनुज पाठक का सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए चयन हो गया है। न्यू इंदिरा कॉलोनी निवासी तनुज के पिता जगदीश चंद्र पाठक आर्मी से सेवानिवृत्त हैं। वहीं, माता दीपा पाठक गृहिणी हैं। चयन होने पर अब तनुज कक्षा छह से सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में ही अध्ययन करेंगे। उनके चयन पर स्कूल के शिक्षकों व क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.