हल्द्वानी, नवम्बर 17 -- हल्द्वानी, संवाददाता। अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल ने राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सोनिया शर्मा की संस्तुति पर हल्द्वानी की दो महिला उद्यमी और समाजसेवी को केंद्रीय महिला कमेटी में मनोनीत किया है। तनुजा जोशी को राष्ट्रीय महासचिव और सीमा देवल को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता ने दोनों का बुके भेंटकर स्वागत किया। वहीं शालिनी गुप्ता को प्रदेश महासचिव महिला, कुसुम लता केसरवानी को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनने पर स्वागत किया। संगठन ने महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और स्वरोजगार युक्त बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बीना, जिला अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.