देवघर, जून 22 -- देवघर,प्रतिनिधि। देवघर की तनुजा चंद्रिका ने बीपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। तनुजा चंद्रिका को बिहार एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस रैंक 84 मिला है। उनके पिता उज्वल कुमार झा हैं और मम्मी सरस्वती झा लिटिल वांडर्स प्ले स्कूल का संचालन करती हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने बाबा नरेश चंद्र झा और स्पेशल मेंशन चाचा ध्यान चंद्र झा को दी है। यह भी पढ़ें- प्रथम प्रयास में मधु कुमारी बनी राजस्व अधिकारीआनंद कुमार की सफलता वहीं बर्णवाल समाज देवघर के लाल आनंद कुमार का चयन रेवन्यू ऑफिसर (आरओ) में बीपीएससी सिविल सेवा के जरिए हुआ। इनके चयन होने पर दादा रामगोविन्द बर्णवाल , पिता शत्रुघ्नन बर्णवाल, माता सरिता बर्णवाल, छोटा भाई सुमित बर्णवाल सहित इनके पैतृक निवास स्थान ग्राम बुढ़ई एवं पूरे समाज में हर्षोल्लास का माहौल है। उनके पित...