रुडकी, अप्रैल 25 -- रुड़की, संवाददाता। उत्तराखंड बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में रुड़की की छात्रा तनीषा ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश की मेरिट सूची में चौथा स्थान हासिल किया है। वहीं, हरिद्वार जिले में पहला स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। तनीषा अब जेईई की तैयारी कर इंजीनियर बनना चाहती है। चौधरी बालचंद सैनी इंटर कॉलेज की छात्रा तनीषा के लिए शनिवार का दिन बेहद अहम रहा। सुबह दस बजे जैसे ही तनीषा को पता चला कि उसने इस बार 12वीं में 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला और प्रदेश टॉप किया तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वर्तमान में तनीषा दिल्ली में रहकर तैयारी कर रही है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार की कशिश शर्मा ने 12वीं में 96.6% लाकर प्रदेश में पाया चौथा स्थान यह भी पढ़ें- 12वीं कक्षा के परिणाम में हरिद्वार की वंशिका का शानदार प्रद...