आरा, मार्च 20 -- -दस करोड़ के सोना लूट में 26वां अपराधी धराया -बिहार एसटीएफ और भोजपुर पुलिस की संयुक्त छापेमारी में रांची से पकड़ा गया बाबा -सबसे अंत में शोरूम में घुसा था और गहनों से भरा झोला लेकर आखिरी में निकला -डकैती की वारदात में शामिल तीन अन्य अपराधियों की पुलिस कर रही तलाश -दानापुर के जीवा और राजस्थान में रुपम गोल्ड से लूट में भी थी बाबा की तलाश आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता सूबे में चर्चित रहे आरा तनिष्क ज्वेलरी शोरूम डकैती कांड में वांछित वैशाली के कुख्यात अपराधी बाबा उर्फ सौरभ तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिहार एसटीएफ और भोजपुर पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में उसे झारखंड के रांची से गिरफ्तार किया गया है। अपराध जगत में बाबा नाम से चर्चित सौरभ तिवारी वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिठौली अनिरुद्ध गांव का रहने वाल...