बोकारो, मार्च 9 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सेक्टर चार सिटी सेंटर स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में लूट के प्रयास मामले में बोकारो पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बोकारो पुलिस की टीम ने आरोपी शुभम कुमार को गुजरात के सूरत और पंकज कुमार को कर्नाटका के बेंगलुरु से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर बोकारो लाकर तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में लूट के प्रयास मामले में पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की निशानदेही पर दो पिस्टल, चार जिंदा गोली, एक बाइक बरामद की गई। दोनों ही शातिर अपराधी हैं। यह जानकारी एसपी हरविंदर सिंह ने अपने कार्यालय में रविवार को संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को दी। एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी 22 वर्षीय शुभम कुमार और 26 वर्षीय पंकज कुमार स्थायी रूप से बिहार के बेगूसराय जिला स्थित चेरिया बरियारपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.