खगडि़या, मई 20 -- खगड़िया । नगर संवाददाता पुर्णिया के महात्मा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित हंड्रेड बिहार फर्स्ट जूनियर स्टेट अंडर-17/19 बैडमिंटन टूर्नामेंट में खगड़िया की तनिष्का रणधीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले एवं राज्य का नाम रोशन किया। वह प्रतियोगिता के अंडर-19 गर्ल्स सिंगल्स मुकाबले में तनिष्का रणधीर न्फाइनल मुकाबले में कटिहार की सौम्या भारती के खिलाफ 21-13, 21-12 से हार का सामना करना पड़ा। वे इस प्रतियोगिता में उपविजेता रहीं। वहीं अंडर-19 मिक्स्ड डबल्स में तनिष्का रणधीर एवं उनके पार्टनर पूर्णिया के आर्यन कुमार की जोड़ी ने पूर्णिया के आदित्य कुमार एवं प्रगति मीनू की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-08, 21-06 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। यह भी पढ़ें- कटिहार की सौम्या भारती को बिहार जूनियर बैडमिंटन का तिहरा खिताब वहीं गर्ल्स डबल्स म...