कानपुर, अगस्त 20 -- कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में चल रही यूटीटी नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के पांचवें दिन गुरुवार को यूथ ब्वॉयज और यूथ गर्ल्स अंडर-15 वर्ग में क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। दिन के मैच का शुभारंभ पूर्व आईएएस अधिकारी आलोक सिन्हा, सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर की प्रधानाचार्या भावना गुप्ता, सीएचएस स्कूल के डायरेक्टर मोहित यादव, उप्र टेबल टेनिस एसोसिएशन संजीव पाठक, अरुण बनर्जी, पीयूष अग्रवाल व द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित संदीप गुप्ता ने किया। यूथ ब्वॉयज के अंडर-15 में प्रतीक और राजदीप के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। आर्य नगर स्थित टीएसएच में प्रतियोगिता के यूथ ब्वॉयज अंडर-15 के सेमीफाइनल में प्रतीक (महाराष्ट्र) ने रीशान (वेस्ट बंगाल) को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। यह भी पढ़ें- Bijnor New...